RAJGNM

राजस्थान GNM नर्सिंग का फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान GNM फॉर्म भरे की प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है — पहले शुल्क जमा करना, फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरना और अंत में ऑप्शन (कॉलेज च्वॉइस) फॉर्म भरना। नीचे तीनों स्टेप्स को क्रम से विस्तार से समझाया गया है, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर सकें।

  1. शुल्क जमा कर 21 डिजिट का ट्रांजैक्शन नंबर प्राप्त करें
  2. ट्रांजैक्शन नंबर से एप्लीकेशन फॉर्म भरकर GNM ID प्राप्त करें
  3. ट्रांजैक्शन नंबर व GNM ID से ऑप्शन फॉर्म भरें

Step- 1 Submit Fee of Online GNM Application Form and Option Form

सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन एवं विकल्प (Option) फॉर्म का शुल्क एक साथ जमा करना है। भुगतान पूर्ण होने के बाद आपको 21 डिजिट का ट्रांजैक्शन नंबर प्राप्त होगा (उदाहरण: 2026XXXXXXXXXXX)। इस ट्रांजैक्शन नंबर को संभालकर रखें, क्योंकि आगे की दोनों प्रक्रियाओं (एप्लीकेशन फॉर्म और ऑप्शन फॉर्म) में इसी नंबर की जरूरत पड़ेगी।

CategoryForm +Counselling FeeTotal
Gen, OBC, EBC, EWS220 + 500 Rs.720 Rs
SC, ST110 + 500 Rs.610 Rs

Step- 2 Fill GNM Application Form

शुल्क जमा होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें। यहां 21 डिजिट के ट्रांजैक्शन नंबर का उपयोग करते हुए आपकी GNM ID जनरेट होगी। इसके बाद अभ्यर्थी का नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता (बोर्ड, वर्ष, रोल नंबर, पूर्णांक, प्राप्तांक, प्रतिशत), ऐच्छिक विषय, लिंग, जाति वर्ग, निःशक्तजन संबंधी जानकारी और आवश्यक होने पर विभागीय कर्मचारी की डिटेल भरनी होगी, साथ ही फोटो, हस्ताक्षर व अन्य दस्तावेज तय साइज में अपलोड करने होंगे। अंत में GNM फॉर्म को Final Submit कर दे।

Step- 3 Fill GNM Option Form

एप्लीकेशन फॉर्म पूरा होने के बाद ट्रांजैक्शन नंबर और GNM ID का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ऑप्शन (कॉलेज च्वॉइस) फॉर्म भरना है। इसमें अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों को क्रम में लगाकर फॉर्म को फाइनल लॉक करना होता है, जिसके बाद बदलाव संभव नहीं होता।

Apply Link Active Now

GNM Admssion Latest Update

राजस्थान GNM की नयी सुचना तुरंत पाने के लिए व्हाट्सप्प चैनल पर जुड़े

WhatsApp Icon Join on WhatsApp
4+ WhatsApp Join

Fill Your GNM Admission Seats! 🎓

Promote your GNM College on our website and reach thousands of students looking for admission opportunities. Grow your college with powerful online exposure!

Chat on WhatsApp Send Email

⚠️ नोट: यहां दी गई संपर्क माध्यम केवल कॉलेज/संस्थान के लिए हैं। विद्यार्थी केवल 8619263407 पर सम्पर्क करें।