GNM Form Fees Rajasthan
Rajasthan GNM Form Fees: राजस्थान GNM आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आवेदन शुल्क (Application Fee) जमा करना होता है। सामान्य (Gen), ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹220 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹110 है।
इसके अतिरिक्त, सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए GNM कॉलेज विकल्प (Option Form) भरने का शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर Gen, OBC, EBC एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹720 (₹220 + ₹500) तथा SC, ST वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹610 (₹110 + ₹500) शुल्क जमा करना होगा।
| Category | Form +Counselling Fee | Total |
|---|---|---|
| Gen, OBC, EBC, EWS | 220 + 500 Rs. | 720 Rs |
| SC, ST | 110 + 500 Rs. | 610 Rs |
